21 दिन में इंसाफ, डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म पर आरोपी को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर की विशेष POCSO कोर्ट ने डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और दो लाख रुपये के दंड
मुजफ्फरनगर की विशेष POCSO कोर्ट ने डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास और दो लाख रुपये के दंड की सजा सुनाई है. आरोप तय होने के महज 21 दिन के भीतर फैसला सुनाते हुए अदालत ने त्वरित न्याय की मिसाल पेश की. पुलिस की विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी को फैसले का अहम आधार माना गया.
