क्या NEET प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर चली पेलेट गन? जांच के आदेश
देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर इस समय विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी इसे लेकर प्रदर्शन जारी है
देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर इस समय विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी इसे लेकर प्रदर्शन जारी है. 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 'चलो संसद' मार्च का ऐलान किया गया था.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प भी हुई थी. प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोप लगे थे. अब इस
मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. रैपिड एक्शन फोर्स ने अपने जवानों पर लगे जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग और पैलेट गन के कथित
इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है.
