मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, छोड़ा रेल राज्यमंत्री का पद
पीएम मोदी की कैबिनेट से रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह
पीएम मोदी की कैबिनेट से रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. यह निर्णय भारतीय संविधान के आर्टिकल 75(2) के तहत लिया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.बता दें रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को ही समाप्त हो गया था.
