39 मामलों का आरोपी चोर 26.31 लाख के जेवर के साथ गिरफ्तार
नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर CCTV निगरानी के दौरान रेलवे पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले
नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर CCTV निगरानी के दौरान रेलवे पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पहले से 39 मामले दर्ज हैं. आरोपी AC कोच में सफर करने वाले यात्रियों के बैग चुराकर फरार हो जाता था. उसके पास से 26.31 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं.
