West Bengal: अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, बुलडोजर कार्रवाई के बाद दिए बयान पर नई FIR दर्ज
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आमतला स्थित उनके कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आमतला स्थित उनके कार्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद की गई टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम विभाग में नई एफआईआर दर्ज की गई है। राजीव सरकार नाम के एक युवक की शिकायत पर अभिषेक के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कथित विवादित टिप्पणी के वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
