शिक्षा सचिव की कुर्सी संभालते ही विवादों में घिरे नरेश पाल गंगवार
देशभर में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जारी बवाल के बीच केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है. डेरी और
देशभर में नीट पेपर लीक विवाद को लेकर जारी बवाल के बीच केंद्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है. डेरी और पशुपालन मंत्रालय में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी नरेश पाल गंगवार को स्थानांतरित कर नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है. गंगवार का यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब पूरा शिक्षा मंत्रालय पेपर लीक के आरोपों से घिरा हुआ है और चारों तरफ से दबाव झेल रहा है.
