जंगल की आग ने बदले हालात, स्पेन में पहली बार लगा नेशनल इमरजेंसी
फ्रांस के कैप फेरेट इलाके में भी जंगल की आग तेजी से फैल रही है. यह जगह गर्मियों की छुट्टियां बिताने आने वाले लोगों के
फ्रांस के कैप फेरेट इलाके में भी जंगल की आग तेजी से फैल रही है. यह जगह गर्मियों की छुट्टियां बिताने आने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.
आग का खतरा बढ़ने पर करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. कई लोगों को नावों के जरिए बाहर निकाला गया. अब तक करीब 8,700 हेक्टेयर जमीन आग की चपेट में आ चुकी है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आग से निपटने के लिए यूरोपीय संघ से मदद मांगी है. उन्होंने दूसरे देशों से फायर फाइटिंग विमान और एक्सपर्ट टीम भेजने की अपील की है.
Photo: AP
