रिश्वत लेते रंगेहाथे पकड़े गए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी
वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेल मंडल मुख्यालय से जुड़ा एक बड़ा रिश्वतखोरी मामला सामने आया है. सीबीआई ने वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर
वाराणसी में पूर्वोत्तर रेलवे के बनारस रेल मंडल मुख्यालय से जुड़ा एक बड़ा रिश्वतखोरी मामला सामने आया है. सीबीआई ने वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक (सीनियर DMM) नितिश अग्रवाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के बाद की गई. अब जांच रेलवे की खरीद और टेंडर प्रक्रिया तक पहुंच गई है.
