18 इंच के छज्जे के लिए ली जान! पड़ोसियों की खौफनाक गुंडागर्दी
बिहार के बेगूसराय जिले में पड़ोसी के घर का छज्जा निकालने और एसी का पानी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल
बिहार के बेगूसराय जिले में पड़ोसी के घर का छज्जा निकालने और एसी का पानी गिराने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.
आरोप है कि पड़ोसी और उसके परिवार के लोगों ने एक सब्जी विक्रेता की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मामले में चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मंझौल थाना इलाके में मंझौल पंचायत-4 संगत टोला की है.
मृतक की पहचान श्याम नंदन साह के 50 वर्षीय पुत्र संतोष साह के रूप में की गई है.
