सीढ़ियों के नीचे क्या रखें क्या नहीं? 1 गलती नहीं टिकने देती पैसा
Vastu Tips for Stairs: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक बहुत बड़ी और अहम भूमिका निभाता है. घर का निर्माण करते समय अगर वास्तु के
Vastu Tips for Stairs: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में एक बहुत बड़ी और अहम भूमिका निभाता है. घर का निर्माण करते समय अगर वास्तु के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो वहां रहने वाले सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का वास रहता है.
इसके विपरीत, वास्तु से जुड़ी अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं, जिससे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और सेहत से जुड़ी समस्याएं घर में डेरा डाल लेती हैं.
अमूमन लोग घर बनवाते समय कम जगह का सही इस्तेमाल करने के चक्कर में सीढ़ियों के नीचे के हिस्से को लेकर लापरवाही कर बैठते हैं.
आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार सीढ़ियों के नीचे क्या रखना शुभ माना जाता है और किन चीजों को वहां रखने से बचना चाहिए.
