सिर्फ ब्याज से ही कमाएं ₹5 लाख, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम
कैसे होगी ब्याज से 5 लाख की कमाई? अब बताते हैं कि कैसे आप PO RD Scheme में निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही
कैसे होगी ब्याज से 5 लाख की कमाई? अब बताते हैं कि कैसे आप PO RD Scheme में निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं.
तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. आपको हर महीने 10000 रुपये का निवेश करना है. अब इसपर मिलने वाले 6.7 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से देखें, तो 5 साल की मैच्योरिटी तक आपका जमा 6 लाख रुपये होगा, जबकि कुल फंड 7,13,659 रुपये हो जाएगा.
अब आपको अपना निवेश पांच साल के लिए बढ़ाना है, यानी मंथली 10000 रुपये इस अवधि तक लगाते रहना है. ऐसा करने पर 10 साल में आपके आरडी खाते में कुल फंड 17,08,546 रुपये हो जाएगा और इसमें सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 5,08,546 रुपये होगी.
(Photo: ITG)
