बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, शेख हसीना को फोन कॉल पर ढाका में मचा था बवाल
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 50(3) के तहत राष्ट्रपति स्पीकर को संबोधित
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 50(3) के तहत राष्ट्रपति स्पीकर को संबोधित एक हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर इस्तीफ़ा दे सकते हैं.
मोहम्मद शहाबुद्दीन तब विवादों में आ गए थे जब उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन यात्रा के दौरान उन्होंने शेख हसीना के साथ संपर्क साधने की कोशिश की थी. बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शेख हसीना भारत में रह रही हैं.
रिपोर्ट के अनुसार मई में सेहत कारणों की वजह से लंदन गए राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शेख हसीना से बात करने की कोशिश की थी.
इसके बाद उनकी राजनीतिक निष्ठा को लेकर बांग्लादेश की राजनीति में सवाल उठने खड़े हो गए थे.
