जूडो टीम को झटका, तुलिका मान सस्पेंड, NADA का बड़ा एक्शन
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की सिल्वर मेडलिस्ट जूडोका तुलिका मान को NADA द्वारा तीन 'वेयरअबाउट्स फेलियर' के चलते अस्थायी निलंबन का सामना करना पड़ा है
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की सिल्वर मेडलिस्ट जूडोका तुलिका मान को NADA द्वारा तीन 'वेयरअबाउट्स फेलियर' के चलते अस्थायी निलंबन का सामना करना पड़ा है. इसके बाद उन्हें ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है. इससे पहले जूडोका अरुण कुमार भी डोप टेस्ट में फेल होने के कारण टीम से बाहर हो चुके हैं.
