छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ SC में याचिका, 27 जुलाई को होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है. जंतर-मंतर पर
सुप्रीम कोर्ट जंतर- मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है. जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 27 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया.
