डरकर दे दिए 2 करोड़... डॉक्टर की हर एक्टिविटी पर नजर रखती थी नर्स
एक डॉक्टर... जिसने जिंदगीभर लोगों का इलाज किया, लेकिन जब अपनी ही जिंदगी में कथित ब्लैकमेल का जाल बिछा, तो पुलिस तक जाने की हिम्मत
एक डॉक्टर... जिसने जिंदगीभर लोगों का इलाज किया, लेकिन जब अपनी ही जिंदगी में कथित ब्लैकमेल का जाल बिछा, तो पुलिस तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. राजस्थान के बाड़मेर में 65 साल के डॉक्टर का आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने प्राइवेट तस्वीरों को लेकर उसे सालों तक ब्लैकमेल किया. बदनामी, झूठे रेप केस और धमकियों के डर से वह करीब 2 करोड़ रुपये दे चुका था.
