केमिकल लॉबी, बिके वैज्ञानिक... कैसे भारत के खेतों में घुल रहा है जहर?
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने देश में केमिकल-मुक्त खेती को बढ़ावा देने और जमीन की सेहत सुधारने के उद्देश्य से एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया है
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने देश में केमिकल-मुक्त खेती को बढ़ावा देने और जमीन की सेहत सुधारने के उद्देश्य से एक बड़ा नीतिगत फैसला लिया है. सबसे घातक और जहरीले खरपतवारनाशक 'पैराक्वाट डाइक्लोराइड' (Paraquat Dichloride) पर देशभर में बैन लगाने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिससे एग्रो-केमिकल लॉबी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस कदम के बाद अब कृषि जगत और पर्यावरण विशेषज्ञों की नजरें दूसरे प्रमुख खरपतवारनाशक 'ग्लाइफोसेट' पर पाबंदी की ओर हैं, इसके साथ ही, सरकारी एजेंसियों और शोध संस्थानों के भीतर केमिकल कंपनियों के प्रभाव को खत्म करने और पारदर्शी नीतियां लागू करने की मांग भी जोर पकड़ रही है.
