'मेरे पिता को बचाइए'... इमरान खान के बेटे ने दुनिया से लगाई गुहार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर उनके बेटे कासिम खान ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने दावा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर उनके बेटे कासिम खान ने गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने दावा किया कि 1100 दिनों से जेल में बंद इमरान खान की आंखों की रोशनी लगातार कमजोर हो रही है, लेकिन परिवार को उनसे मिलने या उनकी मेडिकल स्थिति की जानकारी तक नहीं दी जा रही. कासिम ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील करते हुए पाकिस्तान की सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान पर तीखा हमला बोला.
