एक मगरमच्छ, दो तस्वीरें... एक पर आएगा प्यार, दूसरी कर देगी बेचैन
एक मगरमच्छ... जिसकी मौत पर पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले. और दूसरा वो जिसने 12 साल के मासूम को देखते ही पानी में खींच
एक मगरमच्छ... जिसकी मौत पर पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले. और दूसरा वो जिसने 12 साल के मासूम को देखते ही पानी में खींच लिया और कुछ ही पलों में एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी. दोनों एक ही प्रजाति के हैं, लेकिन दोनों की कहानियां बिल्कुल अलग हैं. सवाल यही है कि क्या एक मगरमच्छ सचमुच शांत स्वभाव वाला 'गंगाराम' बन सकता है और दूसरा आदमखोर?
