'प्रोटेस्ट में जाने के लिए ऑफर हो रहे पैसे', एक्ट्रेस का बड़ा दावा
बिग बॉस और टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है
बिग बॉस और टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है. आकांक्षा ने चौंकाने वाला दावा किया है. उनका आरोप है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं.
आकांक्षा का बड़ा दावा आकांक्षा के इन आरोपों ने सनसनी मचा दी है. दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है. अभी तक कई सेलेब्स ने सड़कों पर उतरकर छात्रों का समर्थन किया है. गुरुवार को IANS से बातचीत में आकांक्षा ने कहा कि वो चाहती हैं लोग सही चीज को सपोर्ट करें.
आकांक्षा बोलीं- मैं नहीं चाहती छात्रों के प्रोटेस्ट को लोग मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं. इससे पैसा ना बनाएं. ना ही इसकी आड़ में अपनी रोटी सेकें. सही बात को सपोर्ट करें. सही लोगों का साथ दें. मुझे लगता है जो भी लोग मेरे साथ हैं, चाहे वो एक्टर हो, कंटेंट क्रिएटर्स हो, सब जानते हैं, काफी लोगों को, कई सारी पार्टियां अप्रोच कर रही हैं.
वो चाहते हैं हम इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं. हम प्रदर्शन की जगह पर दिखें और रैली में नजर आएं.
