ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, नो-एंट्री के 68,330 चालान
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है. इस विशेष
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है. इस विशेष अभियान के तहत 1 जनवरी से 21 जुलाई के बीच द्वारका एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर 'नो-एंट्री' नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. इस अवधि में पुलिस ने 68,330 चालान जारी किए. इतनी बड़ी संख्या यह दिखाती है कि बड़ी तादाद में वाहन चालक अब भी ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं.
