अब JNU ने जारी की एडवाइजरी, कहा- सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से..
दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी गई
दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी गई है. JNU ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कृपया सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से काम लें. अपनी एडवाइजरी में JNU ने लिखा कि एपिस्टेमिक कम्युनिटी के सभी स्टेकहोल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और अपनी पर्सनल सेफ्टी को प्रायोरिटी दें. पब्लिक डेमोंस्ट्रेशन पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के आदेश के अनुसार, आपसे रिक्वेस्ट है कि आप जंतर-मंतर, नई दिल्ली में या उसके आसपास होने वाली सभाओं में हिस्सा लेने या जाने से बचें.
