शराब के नशे में थे सऊदी प्रिंस, पार्टी के बाद होटल रूम में मौत, ब्रिटिश कोर्ट का खुलासा
सऊदी अरब के 29 वर्षीय प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की मौत को लेकर ब्रिटेन की कोर्ट में बड़ा खुलासा
सऊदी अरब के 29 वर्षीय प्रिंस अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की मौत को लेकर ब्रिटेन की कोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि लंदन के एक लग्जरी होटल में उनकी मौत ड्रग्स, शराब और डॉक्टर की लिखी दवाओं के खतरनाक मिश्रण की वजह से हुई थी. कोर्ट ने साफ कहा कि यह आत्महत्या या किसी साजिश का मामला नहीं, बल्कि दुर्घटना थी.
