Lucknow, India

JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद कोटा में जश्न:टॉप-3 और गर्ल्स कैटेगरी की टॉपर भी राजस्थान की, डीजे पर नाच रहे स्टूडेंट्स

Published 1 June 2026 · education

JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद कोटा में जश्न जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। कोटा के स्टूडेंट शुभम ने पहली और कबीर ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है।. वहीं, सीकर के स्टूडेंट जतिन ने तीसरी रैंक हासिल की है। गर्ल्स कैटेगरी

JEE एडवांस के रिजल्ट के बाद कोटा में जश्न जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। कोटा के स्टूडेंट शुभम ने पहली और कबीर ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है।. वहीं, सीकर के स्टूडेंट जतिन ने तीसरी रैंक हासिल की है। गर्ल्स कैटेगरी में टॉप करने वाली आरोही देशपांडे भी कोटा में ही पढ़ी हैं। रिजल्ट आने के साथ ही कोटा और सीकर में जश्न का माहौल है। ये लगातार तीसरा साल है, जब कोटा से ऑल इंडिया पहली रैंक बनी है। जेईई एडवांस के रिजल्ट से करीब 55 हजार स्टूडेंट्स देश के 23 आईआईटी की बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक और ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में एडमिशन की काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई घोषित हुए हैं।

कोटा के सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बाहर सोमवार सुबह से ढोल-नगाड़े और डीजे बज रह। यहां पेरेंट्स भी जमकर नाच रहे हैं। एक नंबर से रैंक में फिसले कबीर जेईई एडवांस में फर्स्ट रैंक वाले शुभम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनके पिता बिजनेसमैन हैं और माता हाउसवाइफ हैं। टॉपर शुभम को 330 नंबर मिले हैं। वहीं, सेंकंड रैंक हासिल करने वाले कबीर छिल्लर दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके पिता भी आईआईटीयन रहे हैं। वे एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी माता प्राइवेट स्कूल टीचर हैं।

कबीर के 329 नंबर हैं। सीकर के स्टूडेंट जतिन कुमार चाहर के ऑल इंडिया थर्ड रैंक आई है। जतिन ने 319 नंबर हासिल किए हैं। जतिन मूल रूप से झुंझुनू जिले के गोठ गांव के हैं। जतिन ने कहा- उन्होंने अपना पूरा फोकस कॉन्सेप्ट क्लीयर करने पर रखा। तीनों टॉपर ही एलन कोचिंग के स्टूडेंट हैं। अब देखिए- सक्सेस के बाद जश्न की PHOTOS… बच्चों के साथ उनके फ्रेंड्स और परिवार भी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए इंस्टीट्यूट्स में पहुंचे हैं। स्टूडेंट्स ने बताया कि पूरे साल भर कड़ी मेहनत के बाद आज जश्न मनाने का मौका है।

इसके खूब एंजॉय कर रहे हैं। JEE टॉपर्स ने बताया- कैसे मिली सक्सेस? बड़ी कामयाबी के बाद दोनों टॉपर्स ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने पढ़ाई के रूटीन, टाइम मैनेजमेंट और देश में चल रहे नीट (NEET) विवाद को लेकर राय खुलकर सामने रखी। पूरी खबर पढ़िए

Read full story on TheBriefWire

Loading…