बिहार में छात्रों के प्रोटेस्ट पर पुलिस का एक्शन... बेगूसराय-कटिहार में जारी कीं तस्वीरें, कहा- पत्थर चले हैं, इनकी पहचान बताइए
'आंदोलन खत्म हो गया है...' मंच से यह ऐलान हो चुका था. प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिल चुका था. ऐसा लग रहा था कि छात्र
'आंदोलन खत्म हो गया है...' मंच से यह ऐलान हो चुका था. प्रतिनिधिमंडल जिला प्रशासन से मिल चुका था. ऐसा लग रहा था कि छात्र अपने-अपने घर लौट जाएंगे.
लेकिन अगले कुछ मिनटों में जो हुआ, उसने पूरे प्रदर्शन की तस्वीर बदल दी. दरअसल, बिहार के बेगूसराय और कटिहार में 23 जुलाई को छात्रों
ने विरोध-प्रदर्शन किया. दोनों जगह पुलिस पर पथराव हुआ, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे और अब पुलिस एक-एक चेहरे की तलाश में
जुटी है.
