कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे अजमेर:विधायक ने हल किया भेंट; पुष्कर में पार्टी के चिंतन शिविर में होंगे शामिल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे अजमेर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। वे सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांध. राहुल गांधी यहां
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे अजमेर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अजमेर दौरे पर हैं। वे सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांध. राहुल गांधी यहां से पुष्कर के लिए रवाना हो गए।
वे पुष्कर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राहुल शिविर के एक सत्र में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वे शिविर में 10 दिन चले कार्यक्रम की महत्ता की जानकारी देंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.
राजकुमार जयपाल ने बताया- चिंतन शिविर में कुछ जिला अध्यक्षों के परिवार भी पहुंचे हैं। राहुल गांधी राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्ष के परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर में सभी जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। अब देखिए PHOTOS… किशनगढ़ एयरपोर्ट अगवानी करने आए लोगों से मिलते राहुल गांधी। किशनगढ़ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत करने अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य नेता पहुंचे।
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर के लिए रवाना हुआ राहुल गांधी का काफिला। … राहुल गांधी के दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…