रैलियों से आगे BJP का स्मार्ट नेटवर्क: बैठक से लेकर GPS लोकेशन तक..
बीजेपी कानपुर के जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने 'आज तक' से बातचीत में सरल ऐप की स्क्रीन पर पूरी वर्किंग डिटेल्स दिखाते हुए पार्टी के
बीजेपी कानपुर के जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने 'आज तक' से बातचीत में सरल ऐप की स्क्रीन पर पूरी वर्किंग डिटेल्स दिखाते हुए पार्टी के 'कॉरपोरेट स्टाइल' चुनावी मैनेजमेंट की जानकारी दी.
भारतीय जनता पार्टी डेटा और मजबूत डिजिटल सिस्टम के जरिए बूथ स्तर तक अपनी चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करती है. इस ऐप के माध्यम से रोजाना कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क, बैठक, जीपीएस लोकेशन, फोटो और वीडियो डैशबोर्ड पर अपलोड किए जाते हैं.
इससे पार्टी पदाधिकारी हर सदस्य की सक्रियता की समीक्षा करते हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं के लिए डिजिटल ट्रेनिंग और क्विज प्रोग्राम भी चलाए जा रहे
हैं.
