PM Modi: सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर आया पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, जानें प्रधानमंत्री ने क्या कहा
28 जून से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र
28 जून से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपना अनशन समाप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह, लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता, डॉक्टर और वांगचुक के परिजन मौजूद थे। मंत्रियों ने वांगचुक को एक कप से घूंट पिलाकर अनशन तुड़वाया। अनशन तोड़ते वक्त वांगचुक ने दोनों मंत्रियों का हाथ थामकर कहा कि वे अनशन खत्म करके बहुत आभारी और खुश हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि की ओर मुड़कर कहा कि वे हमेशा उनके साथ रही हैं और वे धन्यवाद देने के बजाय अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की ओर से मिले आश्वासनों को पढ़कर सुनाया।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले और 20 जुलाई 2026 के 'संसद मार्च' में शामिल युवाओं पर पुलिस केस दर्ज न करने को लेकर सरकार सकारात्मक है। इसके अलावा संसद में पेपर लीक का स्थायी समाधान निकालने और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, पेपर लीक की घटना की वजह से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा देने पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'एक्स' पर पोस्ट कर वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर राहत जताई और उनके साहस का धन्यवाद किया।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर उनकी पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा।दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों के लिए अत्यंत दर्दनाक मुद्दा है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीनों में कई कड़े कदम उठाए गए हैं और दोषियों को जेल भेजा गया है। पीएम ने कहा कि छात्रों का साल खराब न हो, इसके लिए तुरंत परीक्षाएं कराना और फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करना जरूरी था।
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कैबिनेट में चर्चा के बाद फास्ट-ट्रैक कोर्ट से जुड़ा बिल तैयार किया जाएगा और संसद के दूसरे हफ्ते में सोमवार से इसे पास कराने की कोशिश की जाएगी।
