दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश की दस्तक
दिल्ली के कई हिस्सों हल्की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. लोगों को कई दिनों से
दिल्ली के कई हिस्सों हल्की बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. लोगों को कई दिनों से बारिश का इंतजार था.
आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के साथ हो रही इस बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है. सड़कों
पर गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई है, लोग चाय-पकोड़ों के साथ मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं और बच्चे बारिश में नहाने का आनंद
ले रहे हैं. इस सुहाने मौसम ने लोगों की जिंदगी में एक नई ताज़गी ला दी है.
