'आने का मन था पर बुलाया नहीं गया...', BJP सांसद का दर्द-ए-दिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्वांचल के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण में निमंत्रण न मिलने से बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल आहत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्वांचल के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर के लोकार्पण में निमंत्रण न मिलने से बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल आहत दिखे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़ा जाहिर करते हुए लिखा कि घर के सामने उद्घाटन में जाने का मन था, पर उन्हें बुलाया नहीं गया.
