Lucknow, India

'RCB फैंस के साथ अन्याय', IPL फाइनल के वेन्यू को लेकर डीके शिवकुमार ने आयोजकों पर साधा निशाना

Published 1 June 2026 · sports

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच, कर्नाटक की राजनीति में एक नया उबाल आ गया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के जश्न के बीच, कर्नाटक की राजनीति में एक नया उबाल आ गया है। कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके शिवकुमार ने आईपीएल फाइनल के वेन्यू को लेकर सीधे तौर पर केंद्र सरकार और बीसीसीआई पर राजनीतिक भेदभाव का बड़ा आरोप लगाया है। 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे डीके शिवकुमार ने आरसीबी की खिताबी जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आईपीएल का यह महामुकाबला बेंगलुरु के एम.

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक साजिश के तहत इसे अहमदाबाद शिफ्ट किया गया। डीके शिवकुमार ने तीखे तेवरों में कहा कि आरसीबी का यह मैच बेंगलुरु में होना तय था। हमारे साथ, हमारी टीम और यहां के करोड़ों फैंस के साथ सरासर नाइंसाफी हुई है। उन्होंने सिर्फ और सिर्फ राजनीति की वजह से मैच को अहमदाबाद करवा दिया। अब मैं इस पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन यह फैसला गलत था। बेंगलुरु में होता मैच, तो फैंस के लिए होता यादगार पल शिवकुमार ने कहा कि अगर यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया होता, तो अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनते देखना कर्नाटक और आरसीबी के फैंस के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा और यादगार पल होता।

हालांकि, उन्होंने इस राजनीतिक खींचतान के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। खबरें और भी उन्होंने आगे कहा कि भले ही वेन्यू बदल दिया गया, लेकिन आरसीबी के जांबाज खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी ताकत दिखाई और मैच जीत लिया। उन्होंने इस साल अद्भुत क्रिकेट खेला है। कर्नाटक के फैंस, आरसीबी समर्थकों, पूरे राज्य और हमारी सरकार की ओर से मैं पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। किंग कोहली का मैदान पर जवाब एक तरफ जहां इस फाइनल मैच के वेन्यू को लेकर राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज है, वहीं दूसरी तरफ मैदान पर विराट कोहली के बल्ले ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। कोहली ने महज 25 गेंदों में आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे तेज हाफ-सेंचुरी जड़ी और 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेलकर आरसीबी को चैंपियन बना दिया।

2025 में अहमदाबाद में ही अपनी पहली ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी अब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अपने खिताब का सफलतापूर्वक बैक-टू-बैक जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। राजनीतिक विवादों से दूर, इस मैच में गुजरात टाइटन्स को बेहद व्यस्त शेड्यूल और थकान का खामियाजा भुगतना पड़ा। छह दिनों के भीतर तीन अलग-अलग शहरों में तीसरा मैच खेल रही गुजरात की टीम खराब मौसम के कारण शनिवार रात को ही अहमदाबाद पहुंच पाई थी।

Read full story on TheBriefWire

Loading…