वैभव ने तूफानी फिफ्टी से जीता दिल, कप्तान ने की जमकर तारीफ
भारतीय टीम ने गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे पर सात विकेट से जीत हासिल की
भारतीय टीम ने गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे पर सात विकेट से जीत हासिल की.
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े
हीरो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे. वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया.
