तीन बेटियां और कंधे पर पिता की अर्थी... इमोशनल कर देगी ये कहानी
'बेटा नहीं है... अंतिम संस्कार कौन करेगा?' मुजफ्फरपुर के एक गांव में 65 साल के दुर्गा सहनी के निधन के बाद यही सवाल गूंज रहा
'बेटा नहीं है... अंतिम संस्कार कौन करेगा?' मुजफ्फरपुर के एक गांव में 65 साल के दुर्गा सहनी के निधन के बाद यही सवाल गूंज रहा था. कुछ ही देर में इस सवाल का ऐसा जवाब मिला, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को सोचने पर मजबूर कर दिया. तीन बेटियां पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचीं और विरोध के बावजूद सबसे छोटी बेटी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया.
