हाइवे पर चल रही कार लबालब भरे नाले में जा गिरी, 4 लोगों की मौत
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से भरी एक कार लबालब भरे नाले में जा गिरी. तेज बहाव में कार बह गई. इस दौरान चार लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
