सिर्फ एक कारण... खुलते ही शेयर बाजार क्रैश, बिखर गए ये 10 स्टॉक
जिसका डर था वही हुआ, डोनाल्ड ट्रंप के 10% टैरिफ बम के चलते जहां जापान से लेकर कोरिया-हांगकांग तक के शेयर बाजारों में कोहराम मचा
जिसका डर था वही हुआ, डोनाल्ड ट्रंप के 10% टैरिफ बम के चलते जहां जापान से लेकर कोरिया-हांगकांग तक के शेयर बाजारों में कोहराम मचा नजर आया, तो इस टैरिफ अटैक का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला है.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ओपनिंग के साथ ही 770 अंक से ज्यादा टूटकर 75,613 के लेवल तक फिसल गया. वहीं
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी खुलने के साथ ही करीब 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,646 पर आ गया. इस
गिरावट के बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के स्टॉक ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए.
