टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स की पार्टी! एक्ट्रेस का दावा, बोली- मैंने ली है कोकीन
टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया
टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर', 'कुसुम' और 'कोई अपना सा' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस का दावा है कि टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार ड्रग्स लेते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने भी जिंदगी में ड्रग्स ट्राई किए थे, लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर.
