'क्या कमाल का खिलाड़ी है!' वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, विस्फोटक बल्लेबाजी देख ठोका सलाम
वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी चमक बिखेर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद वैभव ने
वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी चमक बिखेर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन पारियों में नाकाम रहने के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 मुकाबले में जोरदार वापसी की. महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव ने महज 18 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात की और अंत में 50 रन बनाकर आउट हुए.
