जंतर-मंतर हिंसा, PAK ने फैलाए डीपफेक वीडियो... ऐसे हुआ पर्दाफाश
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और AI से तैयार किए गए वीडियो की बाढ़ आ गई है. भारतीय
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और AI से तैयार किए गए वीडियो की बाढ़ आ गई है. भारतीय एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान समर्थित और भारत विरोधी सोशल मीडिया हैंडल्स संगठित तरीके से गलत जानकारी फैलाने में जुटे हैं. इन फर्जी पोस्ट और वीडियो का मकसद लोगों को भ्रमित करना, माहौल बिगाड़ना और सरकारी संस्थानों के प्रति अविश्वास पैदा करना बताया गया है. इसी को देखते हुए भारतीय सेना की फैक्ट चेक यूनिट और PIB फैक्ट चेक लगातार वायरल कंटेंट की जांच कर रहे हैं और फर्जी दावों का खुलासा कर रहे हैं.
