पैसे भी कटे, बिजली भी गुल... मुजफ्फरपुर के बिजली ऑफिस में बवाल
बिहार के मुजफ्फरपुर में 'डिफरमेंट चार्ज' के नाम पर प्रीपेड बिजली मीटर से हजारों रुपये काटे जाने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट
बिहार के मुजफ्फरपुर में 'डिफरमेंट चार्ज' के नाम पर प्रीपेड बिजली मीटर से हजारों रुपये काटे जाने का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. बिजली कटने से नाराज लोग जब शिकायत लेकर ऑफिस पहुंचे तो विवाद हिंसक हो गया. बिजली ऑफिस में तोड़फोड़ और पथराव हुआ, जबकि एक युवक के घायल होने की भी बात कही जा रही है.
