CJP Nationwide Protest: छात्रों के देशव्यापी प्रदर्शन पर हाईअलर्ट, एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की नजर
खासतौर पर, सीमावर्ती राज्यों में उपद्रवी तत्व बाहरी साजिशों के बहकावे में आकर दंगा भड़का सकते हैं। भड़काने वाली सामग्री का प्रचार प्रसार करने वाली
खासतौर पर, सीमावर्ती राज्यों में उपद्रवी तत्व बाहरी साजिशों के बहकावे में आकर दंगा भड़का सकते हैं। भड़काने वाली सामग्री का प्रचार प्रसार करने वाली एआई टूलकिट पर खुफिया एजेंसियों की पैनी नजर है।खुफिया एजेंसियों को जिस तरह के इनपुट मिल रहे हैं, उनमें हिस्ट्रीशीटरों की ओर से हिंसा फैलाना, ट्रैफिक रोकना और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल है।
राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा बड़े शहरों के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है। वहीं, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सभी बटालियनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जवानों से कहा गया है कि वे किसी भी वक्त एयरलिफ्ट के लिए तैयार रहें।गौरतलब है कि पेपर लीक विवाद और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए हैं।
महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में छात्रों के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत
हुई। वहीं, झारखंड में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के आमने-सामने आने से माहौल बिगड़ गया। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की और अंडे फेके।
