Gujrat: अल-कायदा से जुड़े आरोपी के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट; सोशल मीडिया के जरिए फैलाता था कट्टरपंथ
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुजरात के ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने के मामले में आरोपी फैजान के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुजरात के ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने के मामले में आरोपी फैजान के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के अनुसार, आरोपी के प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा से कथित संबंध थे तथा वह पाकिस्तान स्थित एक ऑपरेटिव के संपर्क में था। उस पर युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने, टारगेटेड किलिंग की साजिश रचने, अवैध हथियार जुटाने और भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं। मामले में अन्य आरोपियों और ऑनलाइन हैंडलर की तलाश जारी है।
