बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल कहां और कितने का मिलेगा? सरकार ने बताया
केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बेचे जाने वाले प्रीमियम पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट नहीं की
केंद्र सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बेचे जाने वाले प्रीमियम पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट नहीं की जा रही है. साथ ही, सरकार ने कहा कि पेट्रोल में 20 फीसदी से अधिक एथेनॉल मिलाने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है और E0 या E10 पेट्रोल की सप्लाई दोबारा शुरू करने का भी कोई प्रस्ताव नहीं है.
