MDM की थाली में दिखा सांप का बच्चा, स्कूल में मचा हड़कंप
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के एक कन्या मध्य विद्यालय में मिड डे मील की सब्जी में सांप का बच्चा मिलने का दावा सामने आया
खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के एक कन्या मध्य विद्यालय में मिड डे मील की सब्जी में सांप का बच्चा मिलने का दावा सामने आया है.
घटना के बाद परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया. एहतियातन छात्राओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सभी छात्राएं सुरक्षित हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी
ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया.
