2 बसें, 120 सांसद और गांधी स्मृति तक कूच... छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी की 'गांधीगिरी'
NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच दिल्ली की सड़कों पर गुरुवार को भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला
NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच दिल्ली की सड़कों पर गुरुवार को भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला. संसद से लेकर सड़क तक छात्रों के समर्थन में उतरे INDIA गठबंधन ने अनोखी 'गांधीगिरी' का रास्ता अपनाया. हाथ में संविधान की कॉपी लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर 120 से अधिक विपक्षी सांसद एकत्र हुए और दो बसों में सवार होकर गांधी स्मृति की ओर निकले.
