खर्राटे आना दिल के लिए खतरनाक, इनको ज्यादा खतरा
क्या आपको सोते समय रोज तेज खर्राटे आते हैं? क्या नींद के दौरान अचानक उठ भी जाते हैं और सुबह उठने पर थकान महसूस होती
क्या आपको सोते समय रोज तेज खर्राटे आते हैं? क्या नींद के दौरान अचानक उठ भी जाते हैं और सुबह उठने पर थकान महसूस होती है, तो यह केवल खर्राटों की समस्या नहीं, बल्कि स्लीप एपनिया की बीमारी हो सकती है.इसमें सोते समय बार-बार कुछ सेकेंड के लिए सांस रुक जाती है और फिर शुरू हो जाती है.
इसका सबसे सामान्य प्रकार ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया है. डॉक्टर बताते हैं कि स्लीप एपनिया की बीमारी वाले मरीज सोते समय जोर- जोर से खर्राटे लेते
हैं. यह समस्या अगर लगातार बनी हुई है तो यह सामान्य नहीं है. इससे भविष्य में दिल की बीमारियों से लेकर हार्ट अटैक का भी
खतरा हो सकता है.
