अचानक चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सोना भी फिसला, जानिए वजह
गुरुवार की शाम 6 बजे के बाद अचानक सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, चांदी में कीमत भर-भराकर 3.50 फीसदी से ज्यादा यानी
गुरुवार की शाम 6 बजे के बाद अचानक सोने-चांदी में बड़ी गिरावट देखी जा रही है, चांदी में कीमत भर-भराकर 3.50 फीसदी से ज्यादा यानी 8500 रुपये घट गई.
कारोबार के दौरान चांदी की कीमत गिरकर 2,18,401 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. चांदी की कीमत इसी साल जनवरी में MCX पर बढ़कर 4.21
लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. जहां से चांदी करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.
