सड़क पर उतरा विपक्ष: राहुल गांधी की अगुवाई में बस मार्च, कौन-कौन मौजूद, गांधी स्मृति में क्या होगा?
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi boards a bus as he, along with opposition MPs, leaves for Gandhi Smriti from
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi boards a bus as he, along with opposition MPs, leaves for Gandhi Smriti from his residence pic.twitter.com/BIyXiKkUON — ANI (@ANI) July 23, 2026 विपक्षी नेताओं की इस साझा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नीट परीक्षा घोटाले और पेपर लीक के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराना है। विपक्षी नेता हाल के दिनों में पेपर लीक की वजह से परेशान और निराश छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने निकले हैं। नीट परीक्षा के तनाव में अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की याद में गांधी स्मृति में एक शांतिपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया।
पुलिस कार्रवाई में घायल हुए छात्रों और सड़कों पर आंदोलन कर रहे युवाओं की आवाज उठाने की बात कही गई। विपक्षी दल नीट विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग कर रहे हैं। सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। इस बस यात्रा में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) समेत विपक्षी दलों के कई बड़े चेहरे एक साथ दिखे। संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम जारी है।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'छात्र सड़कों पर हैं तो विपक्षी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़क पर होना चाहिए। हम इंडिया गेट जाना चाहते थे। उन्होंने मना कर दिया फिर हमने कहा कि 30 जनवरी जाना चाहते हैं तो इन्होंने यहां पर रोक दिया है। हम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं लेकिन मुख्य संदेश छात्रों के लिए है। हम आपके साथ हैं।' हालांकि, राहुल गांधी की ओर से इतना कहते ही दिल्ली पुलिस ने रास्ता दे दिया। राहुल गांधी के साथ विपक्ष के नेता आगे बढ़ चले हैं।राहुल गांधी के आवास पर कई नेता मौजूद रहे।
इस दौरान आरजेडी सांसद संजय यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 152 पेपर लीक हुए हैं, और एक भी दोषी साबित नहीं हुआ। एजुकेशन सिस्टम में कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है। वहीं, सीपीआईएम सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि हम गांधी स्मृति के लिए निकल रहे हैं। हम वहां इसलिए जा रहे हैं क्योंकि यह सरकार स्टूडेंट्स पर कार्रवाई करने जा रही है।
