बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला
बिहार में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के बीच सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है
बिहार में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों के बीच सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घोषणा की है कि अब पेपर लीक को संगठित अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाएगा.
अब तक पेपर लीक को संगठित अपराध नहीं माना जाता था. सरकार का कहना है कि समय के साथ अपराध का स्वरूप और उसे अंजाम
देने का तरीका तेजी से बदल रहा है. हाल के मामलों में संगठित गिरोह, आधुनिक तकनीक और कई स्तरों पर फैले नेटवर्क की भूमिका सामने
आई है.
