भरत तिवारी एनकाउंटर केस में HC सख्त, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है
बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, स्टेशन डायरी, वायरलेस लॉग, बॉडी कैमरा फुटेज और पोस्टमार्टम रिकॉर्ड समेत सभी अहम साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त 2026 को होगी.
