एक्स से पैचअप के लिए लाखों खर्च कर रही लड़कियां, यहां चल रहा कुछ ऐसा ट्रेंड
ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लोग दोस्तों और परिवार का सहारा लेते हैं या फिर समय के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन चीन
ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लोग दोस्तों और परिवार का सहारा लेते हैं या फिर समय के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन चीन में एक अलग ही ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यहां कई लड़कियां अपने एक्स बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए हजारों नहीं, बल्कि लाखों रुपये तक खर्च कर रही हैं. इसके लिए वे खुद को 'रिलेशनशिप कोच' बताने वाले लोगों की मदद ले रही हैं, जो दावा करते हैं कि उनकी सलाह मानने पर 90% तक मामलों में एक्स के साथ दोबारा रिश्ता जुड़ सकता है.
