जगन्नाथ मंदिर के पांच प्रतीकों को मिला ट्रेडमार्क, नहीं होगा कमर्शियल Use
पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के श्रीजगन्नाथ मंदिर से जुड़े नामों और धार्मिक प्रतीकों की पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA)
पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के श्रीजगन्नाथ मंदिर से जुड़े नामों और धार्मिक प्रतीकों की पहचान को सुरक्षित रखने की दिशा में श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) को बड़ी सफलता मिली है. मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि 'जगन्नाथ धाम', 'श्रीक्षेत्र', 'महाप्रसाद', 'नीलचक्र' और 'कोइली वैकुंठ' सहित पांच और शब्दों को ट्रेडमार्क संरक्षण की प्रक्रिया में अहम मंजूरी मिल गई है.
